विश्व भर में कैसे मनाया जाता है नव वर्ष, जानें केवल 5 मिनटों में

Indian Astrology | 13-Dec-2019

Views: 4500
Latest-news

नव वर्ष पूरे विश्व में एक नया आनंद और उल्लास लेकर आता है और लोगों में एक उत्सव का माहौल बना रहता है। नव वर्ष आने पर हम इसका स्वागत तो करते ही हैं और साथ ही बीते वर्ष को अलविदा भी कह रहे होते हैं।

दुनियाभर में नए साल (New Year) को अलग-अलग परंपरा और अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। नव वर्ष को मनाने का तरीका बेशक सब देशों में अलग हो लेकिन इसका मकसद खुशियां फैलाना ही होता है।

चलिए जानते हैं कि अलग-अलग राष्ट्रों में नव वर्ष को किन परंपराओं और अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है और कैसे यह उत्सव लोगों के बीच खुशियां लाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका (United states of America)

अमेरिका में नव वर्ष को एक पारिवारिक भोजन के साथ मनाया जाता है और लोगों का मानना है कि यह अच्छे भाग्य के लिए होता है। यह विशेष भोजन लोबिया (Black Eyed Peas) है। अमेरिकी इस दिन Auld Lang Syne कविता भी गाते हैं।

स्पेन (Spain)

स्पेन जैसे ख़ूबसूरत देश में लोग बड़ी ही दिलचस्प परम्परा के साथ नव वर्ष का स्वागत करते हैं। स्पेन के लोगों में नए साल की संध्या को 12 अंगूर (Grapes) खाने का प्रचलन है और लोग घड़ी के हर स्ट्रोक के साथ एक अंगूर खाते हैं। आप सोच रहे हैं 12 अंगूर क्यों? स्पेनिश रिवाज के अनुसार लोगों की ये मान्यता है कि, प्रत्येक अंगूर आगामी वर्ष के हर महीने के लिए सौभाग्य लेकर आता है। इस प्रथा को बढ़ावा देने और उत्सव को मनाने के लिए स्पेनिश लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं।

कोलंबिया (Colombia)

कोलंबिया के लोग घूमने के बहुत इच्छुक होते हैं और जीवन को बेहतर बनाने की तलाश में अक्सर यात्रा करना पसंद करते हैं। इसलिए, यात्रा के बहुत से अच्छे अवसर के साथ यहां के लोग नव वर्ष पर खाली ट्रैवेल बैग या सूटकेस लेकर नव वर्ष के जश्न में जाते हैं।

डेनमार्क (Denmark)

डैनिश नव वर्ष को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े ही दिलचस्प तरीके से मनाते हैं। डेनमार्क के लोग नव वर्ष के दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों के बाहर पुरानी प्लेटें और ग्लास फेंकते हैं। उनकी मान्यता है कि इस तरह नकारात्मकता और बुरी आत्माएं घर से दूर रहती हैं। सौभाग्य के लिए डेनमार्क के लोग मध्य रात्रि होते ही कुर्सियों पर खड़े होते हैं और नव वर्ष शुरू होते ही कुर्सियों से कूदते हैं।

फिनलैंड (Finland)

फिनलैंड निवासी नव वर्ष को एक अलग अंदाज़ में मनाते हैं और ये शुरुआत एक भविष्यवाणी के तौर पर होती है। फिनिश लोग नव वर्ष के अवसर पर एक बर्तन में पानी लेकर पिघले हुए टीन को इसमें डालते हैं और बाद में ये धातू जिस तरह का आकार लेती है, लोग इसके आधार पर नव वर्ष की भविष्यवाणी करते हैं।

प्रत्येक आकार एक अलग भविष्य की ओर संकेत देते हैं जैसे:

  • दिल या एक अंगूठी का आकार विवाह की ओर संकेत देता है।
  • जहाज़ जैसा आकार यात्रा की सूचना देता है।
  • सुअर की रचना से भोजन में भरमार की भविष्यवाणी की जाती है।

पनामा (Panama)

पनामा की परम्परा कुछ लोगों को डरा भी सकती है। क्योंकि, आगामी साल में नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए यहां के लोग प्रसिद्ध सार्वजानिक चहरों जैसे राजनेताओं, टीवी व्यक्तित्वों के पुतले जलाते हैं।

स्कॉटलैंड (Scotland)

स्कॉटलैंड के लोग बड़े उत्साह के साथ नव वर्ष को मनाते हैं। देश भर में Hogmanay या first-footing के नाम से एक परम्परा प्रचलित है। Hogmanay के तहत, नव वर्ष पर जो पहला व्यक्ति घर की चौखट से अंदर आता है उसे अच्छे भाग्य के लिए उपहार लाना होता है। स्कॉटिश लोग बोनफायर का आयोजन करते हैं और बांस या लंबे डंडों पर बड़ी बोलें लटकाकर उसके चारों ओर घूमते हैं। इन्हें सूर्य का प्रतीक माना जाता है जो आगामी वर्ष को शुद्ध करता है।

फिलीपींस (Philippines)

आने वाले वर्ष को समृद्ध बनाने के लिए फिलीपींस के लोग नव वर्ष की संध्या (New Year's Eve) को हर जगह सिक्कों को दर्शाने के लिए गोल आकार की मौजूदगी को दिखाते हैं। रात के भोजन में खाने के टेबल पर लोग फलों का ढेर रखते हैं और मध्य रात्रि होते ही 12 फल खाने का रिवाज है जिसमें अंगूर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। यह भी देखा गया है कि कुछ लोग सौभाग्य के लिए पोल्का डॉट्स वाले कपड़े पहनते हैं।

ब्राज़ील (Brazil)

ब्राज़ील और दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में चीज़ें थोड़ी शरारत भरी हो जाती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इस विशेष दिन एक ख़ास अंडरवियर पहनने पर यह आने वाले साल में सौभाग्य लेकर आएगा।

यहां तक कि लोगों ने विशिष्ठ पहलुओं के लिए हर रंग को एक अलग पहलू से जोड़ा हुआ है जैसे:

  • लाल रंग प्यार लाता है।
  • पीला रंग धन, संपत्ति लाता है।

ग्रीस (Greece)

ग्रीस में एक पुरानी प्रथा के अनुसार, यहां के लोग नव वर्ष की संध्या (New Year's Eve) को अपने घर के दरवाज़े पर प्याज़ टांग कर रखते हैं। ग्रीक इस परम्परा को एक पुनर्जन्म की तरह मानते हैं।

ग़ौरतलब है कि इस ग्रीक परम्परा के तहत नव वर्ष के दिन माता-पिता अपने बच्चों को उनके सिर पर प्याज़ से थपथपा कर उठाते हैं।

तो, आगामी नव वर्ष में ढेर सारी खुशियों का आगमन करें और चाहे जैसे भी जश्न मनाएं लेकिन एकता बनाए रखें। फ्यूचर पॉइंट की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं।