नवंबर में पैदा हुई आलिया और रणबीर की बेटी में जन्‍म से ही आ गई हैं ये खूबियां, बन सकती है सुपरस्‍टार

Indian Astrology | 14-Dec-2022

Views: 1016
Latest-news

6 नवंबर, 2022 को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर बेटी ने जन्‍म लिया है। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार नवंबर में पैदा होने वाले बच्‍चों की वृश्चिक राशि होती है और हर महीने में पैदा होने वाले बच्‍चों की कुछ खास खूबियां होती हैं। इसी तरह ज्‍योतिष में नवंबर में पैदा होने वाले बच्‍चों में भी जन्‍म से ही कुछ खास विशेषताएं और खूबियां पाई जाती हैं।

आगे हम आपको बता रहे हैं कि आलिया और रणबीर की बेटी की तरह नवंबर में पैदा होने वाले बच्‍चे किन खूबियों के साथ जन्‍म लेते हैं।

 

एस्ट्रोलॉजर से फोन पर बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

 

बहुत बुद्धिमान होते हैं

वृश्चिक राशि के लोग विचारों और भावनाओं के साथ-साथ सभी पहलुओं पर गहराई से विचार करते हैं। उन्‍हें कई चीजों का ज्ञान होता है लेकिन ये अपने ज्ञान को गुप्‍त ही रखना पसंद करते हैं। ये तेज दिमाग वाले होते हैं और अक्‍सर लोग इन्‍हें बुद्धिमान मानते हैं। इन्‍हें सीखने और नई चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है और मनचाहे परिणाम पाने के लिए ये एक्‍सपेरिमेंट करने से नहीं चूकते हैं।

 

लीडर बनते हैं

जन्‍म से ही वृश्चिक राशि के लोगों में लीडर बनने के गुण होते हैं। ये आत्‍मनिर्भर होते हैं और एकसाथ कई लोगों और कामों को संभाल सकते हैं। इनमें कम उम्र से ही आप अपने काम खुद करने का गुण देख सकते हैं। अगर सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो वृश्चिक राशि वाले बच्‍चे बड़े होकर बेहतरीन लीडर बन सकते हैं।

 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

 

हर चीज पर देते हैं ध्‍यान

इस राशि के बच्‍चे हर एक चीज पर बारीकी से ध्‍यान देते हैं। वहीं इन्‍हें अपनी हर चीज परफेक्‍ट चाहिए होती है। किसी भी काम में कोई गलती करना या नुक्‍स होना, इनकी आदत में शुमार नहीं होता है। इन्‍हें आप परफेक्‍शनिस्‍ट भी कह सकते हैं। बारीकियों पर पूरा ध्यान देने की उनकी क्षमता उन्‍हें परफेक्‍शनिस्‍ट बनाती है।

 

आजादी और प्राइवेसी पसंद है

वृश्चिक राशि के बच्चे अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं और अपनी प्राइवेसी के मामले में थोड़े संवेदनशील होते हैं। ये बच्‍चे दूसरों की लाइफ में ना तो दखल देते हैं और ना ही किसी और दखल बर्दाश्‍त करते हैं। इस राशि के बच्‍चों को अपनी आजादी से भी बहुत प्‍यार होता है।

 

ईमानदार होते हैं

इस राशि के लोग बचपन से ही ईमानदार होते हैं और किसी भी कीमत पर इन्‍हें गलत रास्‍ते पर जाना पसंद नहीं होता है। सच्‍चाई और ईमानदारी की बात जहां आती है, वहां इन्‍हें झूठ बोलना बिलकुल भी अच्‍छा नहीं लगता है। वृश्चिक राशि के लोग आसानी से दूसरों पर भरोसा नहीं करते हैं इसलिए, कुछ लोगों को इनका विश्वास जीतने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ती है।

 

यह भी पढ़ें: साल 2023 में इन राशियों से खत्‍म होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

 

हमेशा सोचते रहते हैं

वृश्चिक राशि के बच्चे चीजों के बारे में सोचना पसंद करते हैं। उनके विचारों की ट्रेन लगातार चलती रहती है। आप ऐसा कह सकते हैं कि इनके दिमाग के घोड़े हमेशा चलते रहते हैं। वृश्चिक राशि के बच्चे अपनी यादों को अपने दिल के बहुत करीब रखते हैं और उन्हें कभी मरने नहीं देते। ये अच्‍छी यादों के साथ-साथ पुराने घावों को भी नहीं भूलते हैं और अपने करीबियों और दोस्‍तों की हर गलती को याद रखते हैं।