Vastu दोष जो आपके Health को कर रहा है खराब
Indian Astrology | 26-Aug-2025
Views: 27घर का वास्तु अगर ठीक हो तो सुख और समृद्धि आती है। वहीं घर में वास्तु दोष के कारण आप हमेशा बीमार भी रह सकते हैं। अगर आपके घर में भी हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है, तो यहां उन दोषों के बारे में बताया गया है, जो आपकी सेहत पर असर डाल रहे हैं।
अच्छी सेहत हमारी असली पूंजी होती है। शरीर स्वस्थ हो, तो काम करने में मन लगा रहता है, लेकिन अगर तबियत जरा भी ढीली हो जाए, तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता। रोज की हेक्टिक लाइफ में शरीर में दर्द, तनाव और थकावट होना आम बात है। लेकिन अगर आप बार-बार बीमार होते हैं, दवाएं भी अपना असर नहीं दिखाती, तो समझ नहीं आता कि वजह क्या है। हो सकता है इसकी जड़ आपके घर की बनावट या दिशा में छिपी हो।
हमारा शरीर पांच तत्वों पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश से मिलकर बना है। अगर इन पांच तत्वों का संतुलन बिगड़ जाए, तो इसका असर शरीर पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की बनावट, दिशा और ऊर्जा सही ना हो, तो नेगेटिव एनर्जी घर में आ सकती है। जिसके चलते आप हमेशा बीमार रहने लगते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु दोषों के बारे में, जो आपकी हेल्थ खराब कर रहे हैं।
ओवरहीड बीम के नीचे सोना
अगर आप ऐसे बिस्तर पर सोते हैं, जिसके ऊपर छत से बीम निकली हुई है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर बीम सिर के ऊपर है, तो सिर में तेज दर्द महसूस कर सकते हैं। वहीं बीम अगर पेट के ऊपर हो, तो पाचन खराब रहता है। आप स्वस्थ रहें, इसके लिए कोशिश करनी चाहिए कि बिस्तर बीम के ठीक नीचे न बना हो।
घर के दरवाजों का आवाज करना
गर्भावस्था में महिलाओं काे हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि मामूली से वास्तुदोष से उनकी सेहत खराब हो सकती है। अगर घर के दरवाजे या खिड़कियां खोलते या बंद करते वक्त आवाज करते हैं, तो गर्भवती की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए जिन घरों में गर्भवती महिलाएं हों, वहां खिड़कियों और दरवाजों पर खास ध्यान देना चाहिए।
बिस्तर के नीचे दवा रखना
अक्सर लोग बिस्तर के नीचे दवा या कागज रख देते हैं। अगर आप भी इनमें से एक है, तो आपकी यह आदत आपको बीमार कर सकती है। दरअसल, गद्दे के नीचे रखी जाने वाली गैर जरूरी चीजें शरीर में दर्द, थकान और बेचैनी महसूस कराती हैं। इस आदत वाले लोगों की नींद पूरी नहीं होती और उनका मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है। कोशिश करें कि गद्दे के नीचे की जगह हमेशा साफ और खाली रखें।
किचन व बाथरूम की दिशा
अगर आप अक्सर ही बीमार रहते हैं, तो घर में किचन और बाथरूम की दिशा पर जरूर ध्यान दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन और बाथरूम का आमने सामने होना शुभ नहीं होता। क्योंकि, किचन अग्नि का प्रतीक है, वहीं बाथरूम पानी से जुड़ा है। ऐसे में जब ये आमने सामने होते हैं, तो टकराव स्वभाविक है। इससे घर के सदस्यों को पाचन, कमजोर और थकान जैसी समस्या हो सकती है। इस वास्तु दोष से बचने के लिए किचन और दरवाजे के बीच हमेशा पर्दा लगाएं।
कमरों का रंग
वास्तु शास्त्र में कमरों के रंग का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। जहां सही रंग आपके मूड को बेहतर बना सकता है, वहीं गलत रंग तनाव और उदासी काे बढ़ाते हैं। इसलिए बेडरूम में नीले और गुलाबी रंग वहीं किचन में लाल और पीला रंग लगाएं। वहीं बच्चों के स्टडी रूम में हरे रंग का चुनाव करें।
वास्तु का शारीरिक और मानसिक सेहत पर असर
अगर आपका घर वास्तु के अनुसार पूरी तरह से व्यवस्थित है, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। आपको शांति का अहसास होगा और आप हमेशा टेंशन फ्री रहेंगे। इससे आपकी फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी, नींद में सुधार होगा और आप एक्टिव फील करेंगे।
हेल्थ के लिए वास्तु में दिशा का महत्व
उत्तर पूर्व दिशा - यह दिशा न केवल इम्यूनिटी बढ़ाती है, बल्कि मानसिक शांति भी देती है।
दक्षिण पूर्व दिशा- यह दिशा पाचन की दृष्टि से बहुत अच्छी है। यहां से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
दक्षिण पश्चिम - यह दिशा शक्ति का प्रतीक है।
पूर्व और उत्तर - मूड में सुधार करें और एनर्जी बरकरार रखे।
स्वास्थ्य के लिए सरल वास्तु टिप्स
घर के जिन हिस्साें में समस्या है, वहां पिरामिड और यंत्र रखना चाहिए।
बेडरूम और लिविंग रूम में हेल्थ क्रिस्टल जैसे क्वाटर्स रखें।
ऐसी चीजें रखें जिनमें रोशनी और पानी हो।
स्वस्थ रहने के लिए वास्तु दोष से कैसे बचें
- घर को हमेशा साफ और रोशनीदार रखें।
- घर की हर चीज दिशा देखकर ही सेट करें।
- घर के रंग और सजावट के सामान का चुनाव वास्तु अनुसार ही करें।
- समय-समय पर घर में गंगाजल का छिड़काव करते रहें।
- हमेशा दक्षिण या पूर्व की तरफ मुंह करके सोएं।
- बाथरूम के दरवाजे हमेशा बंद रखें ।
- बिस्तर के सामने शीशा लगाने से बचें।
वास्तु कोर्स ऑनलाइन
अगर आप वास्तुशास्त्र के अच्छे जानकार बनना चाहते हैं, तो आप घर बैठे Vastu Course Online कर सकते हैं। जो लोग वास्तु में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा और आसान विकल्प है। आप Indian Astrology की मदद से यह कोर्स कर सकते हैं। यहां आपको न केवल घर बैठे सीखने की सुविधा मिलेगी, बल्कि अनुभवी टीचर्स का गाइडेंस से वास्तु और वास्तुदाेष से जुड़ी कई चीजों के बारे में जान सकेंगे।
ऑनलाइन कोर्स से लर्निंग होगी आसान
इस कोर्स के जरिए कोई भी व्यक्ति, learn online course करके वास्तु की दुनिया में बेहतरीन करियर बना सकता है। इस ऑनलाइन कोर्स में जूम क्लासेस पर वास्तु विशेषज्ञ आपको ज्योतिष के साथ वास्तु, न्यूमेरोलॉजी, पाल्मिस्ट्री और टैरोट कार्ड रीडिंग भी सिखाएंगे। कोर्स के पूरे होने के बाद ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स सोसाइटी की तरफ से एक सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति प्रोफेशनल ज्योतिष के रूप में अपना करियर बना सकता है।
यहां बताए गए स्मार्ट और सरल तरीके न केवल आपके घर को अच्छा बनाएंगे बल्कि आपको हर दिन खुश फिट और पॉजिटिव रखने में भी मदद करेंगे।