साल 2023 में इन 4 राशियों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़

Indian Astrology | 03-Dec-2023

Views: 1242
Latest-news

जल्‍द ही नए साल का आगाज होने वाला है और नए साल के आने से हर किसी के मन में नई आकांक्षाएं और नए सपने उत्‍पन्‍न हो रहे होंगे। नए साल की खुशी ही ऐसी होती है कि दिल उम्‍मीदों और सपनों से भर जाता है। हालांकि, नया साल हर किसी के लिए शुभ प्रभाव लेकर नहीं आता है। नववर्ष 2023 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। यह साल कुछ लोगों के लिए तो बहुत सकारात्‍मक फल लेकर आएगा लेकिन राशिचक्र की 12 राशियों में से चार राशि के लोगों को इस साल अशुभ प्रभाव और कष्‍ट झेलने पड़ सकते हैं।

 

एस्ट्रोलॉजर से फोन पर बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

 

यहां हम आपको बता रहे हैं कि साल 2023 किन चार राशियों पर भारी पड़ने वाला है और अपने जीवन में आ रही समस्‍याओं का इन्‍हें किस तरह से सामना करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को जन्‍म से ही भाग्‍यशाली समझा जाता है। हालांकि, वर्ष 2023 इन लोगों के लिए संकटों से भरा हो सकता है। आप इस साल कई झगड़ों और बहस में उलझ सकते हैं। आपको स्‍कैंडल में उलझाने के लिए कुछ लोग षड्यंत्र रच सकते हैं। आपके शत्रु आपको गुमराह करने का काम कर सकते हैं। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है और आपको पैसों की तंगी हो सकती है। आपके दिमाग में डिप्रेशन के विचार आ सकते हैं। ऑफिस में आपका काम खराब हो सकता है। रिश्‍तेदारों के साथ झगड़ा हो सकता है। कर्क राशि के लोग 2023 में नेगेटिव लोगों से दूर रहें। बहस से बचें और जितना हो सके अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना जानते हैं। वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों का भी भाग्‍य का सितारा डूब सकता है। आपके लिए नवंबर का महीना सबसे ज्‍यादा मुश्किल साबित होगा। आप भावनात्‍मक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। गलतफहमियों की वजह से रिश्‍तों में दूरियां आ सकती हैं और घर में झगड़े बढ़ सकते हैं। नवंबर में आपको बहुत दुख आर मानसिक असंतुलन महसूस हो सकता है। पैसों का ज्‍यादा खर्च करने से बचें। दूसरों के सामने अपने सीक्रेट ना खोलें। अपने करीबी दोस्‍तों को भी अपने सीक्रेट ना बताएं। जो लोग आपके लिए सबसे ज्‍यादा महत्‍व रखते हैं, उनके प्रति ईमानदार रहें।

 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

 

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग बहुत रहस्‍यमयी होते हैं। इनके मन में क्‍या चल रहा है, लाख कोशिशों के बाद भी आप उसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इस वजह से साल 2023 में आपके जीवन में दिक्‍कतें पैदा हो सकती हैं। आपके दोस्‍त आपसे दूर हो सकते हैं। इस साल आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है।

आपके संबंधों में खटास आ सकती है। जो लोग आपके बहुत करीब हैं या जिन पर आप आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, उनका सपोर्ट आपसे छिन सकता है। दिसंबर का महीना आपके लिए सबसे ज्‍यादा कठिन साबित होगा। इस दौरान आपको बहुत ज्‍यादा तनाव महसूस हो सकता है। अपनी इमोशनल साइड को दूसरों के सामने ज्‍यादा खुलने ना दें। दोस्‍तों के साथ बहस करते समय अपने शब्‍दों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

 

यह भी पढ़ें: साल 2023 में इन राशियों से खत्‍म होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

 

मीन राशि

आपके लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत अच्‍छी रहेगी लेकिन मई आते-आते सारी खुशियां धूमिल होती नजर आने लगेंगे। साल के पहले महीने आपको आने वाले मुश्किल समय के लिए तैयार करेंगे। आपके लिए सितंबर का महीना सबसे ज्‍यादा मुश्किल रहेगा। आपको प्रॉपर्टी, फाइनेंशियल असेट का नुकसान हो सकता है। यहां तक कि आप कर्ज में भी दब सकते हैं। आपकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गलत विकल्‍प चुनने की वजह से आप जोखिमभरी स्थिति में फंस सकते हैं। आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से दूर रहने की कोशिश करें। बेवजह की चुनौतियों को स्‍वीकार करने की जरूरत नहीं है वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूसरों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें।

 

अधिक जानकारी के लिए आप Indian Astrology के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।