जानिए घर के वास्तु दोषों को दूर करने के कुछ आसान से उपाय

Future Point | 13-Jul-2019

Views: 5650
Latest-news

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर से परेशानियां खत्म नहीं हो रहीं है, पैसा टिक नहीं रहा है तो इसके लिए आपके घर का वास्तु दोष कुछ हद तक जिम्मेदार होता है, जिस प्रकार हम मनुष्य घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश करते हैं वैसे ही घर में नकारात्मक ऊर्जा व सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश भी मुख्य द्वार से होता है ऐसी परिस्थिति में वास्तु दोष के नियमों का पालन कर आप आपके जीवन में सुख- शांति ला सकते है, वास्तु दोष के ऐसे बहुत से उपाय दिए है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने घर में धन -समृद्धि आती है, यदि आपके घर में हमेशा अशांति बनी रहती है या फिर घर में पैसा नही रुकता है और हर समय घर में कलह बनी रहती हो या आपके परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो, इन सब का कारण आपके घर में वास्तु दोष है जिसका निवारण करने के लिए आपको अपना घर तोड़ने की आवश्यकता नही है, आप वास्तु दोष के कुछ उपायों को अपनाकर इन समस्यायों से छुटकारा पा सकते है, आइये आपको बताते हैं वास्तु दोष के उपायों के बारें में।

Are you living in a Vastu Compliant House? Ask The Best!

वास्तु दोष दूर करने के कुछ कारगर उपाय -

  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के वास्तु दोष को दोष को दूर करने के लिए घर में नौ दिन तक राम चरित मानस का पाठ कराना चाहिए इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और साथ ही आप नौ दिन तक अखंड कीर्तन भी करा सकते हैं ये कीर्तन कराने से वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है।
  • घर का वास्तु सही करने के लिए हाटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करना भी लाभप्रद होता है, इस क्षेत्र में वास्तुपद नामक तीर्थ के दर्शन मात्र से ही वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है, यह एक ऐसा शिव मंदिर है जहां पुरुषों को पैंट -शर्ट और कुर्ता- पायजामा पहनकर रुद्राभिषेक करना पूरी तरह वर्जित है।
  • भारतीय संस्कृति में स्वस्तिक का विशेष महत्व प्राप्त होता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा, नौ अंगुल चौड़ा स्वस्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए, ऐसा करने से चारों ओर से आ रही नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और वास्तुदोष भी हटता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर को घर की सुख समृद्धि के लिए बहुत खास माना गया है यदि रसोई घर गलत स्थान पर स्थित है तो अग्निकोण में बल्ब लगा दें और हर रोज ध्यान से सुबह- शाम उस बल्ब को अवश्य ही जलाएं, ऐसा करने से आपके रसोई का वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल टांगना शुभ होता है, काले घोड़े की नाल घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सुरक्षा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, घोड़े की नाल का आकार यू शेप होता है, और ध्यान रहे घोड़े की नाल अपने आप गिरी होनी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि वास्तु दोष है तो घर के उत्‍तर -पूर्व कोने में कलश रखना सबसे उपयुक्‍त माना जाता है, इस बात का ध्‍यान अवश्य रखें की कलश कहीं से भी खंडित नहीं होना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अपने बैठने के स्थान के पीछे पर्वत का चित्र लगाना चाहिए इससे आपके पीछे के भाग के सहारे को बल मिलेगा, जो कमजोर इच्छा शक्ति एवं आत्मविश्वास की कमी वाले व्यक्ति हैं उनको अपने लिए इसका उपयोग अवश्य ही करना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप पश्चिम की ओर सिर करके सोते हैं तो आपको बुरे सपने आ सकते हैं इसके अलावा आपको पेट से संबंधित बिमारी भी हो सकती है और वहीं अगर आपको नींद नहीं है जिससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ा रहता है तो आपको दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए इससे आपके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिती में भी सुधार होता है।
  • इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि घर के उत्तर -पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें और ना ही इधर भारी मशीने रखें क्योंकि ऐसा होने पर आपके घर में वास्तु दोष लगता है, और साथ ही आपको अपने वंश की उन्नति के लिए मुख्य द्वार पर अशोक का वृक्ष दोनों तरफ लगाना चाहिए इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा कभी घर में प्रवेश नहीं करेगी।
  • यदि आपके घर में टॉयलेट घर के पूर्व कोने में है तो आप टॉयलेट सीट को इस प्रकार लगवाएं कि उस पर उत्तर या फिर दक्षिण की ओर मुंह करके बैठें इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा की जगह सकारात्मक ऊर्जा ले लेगी और आपके सारे काम बनने लगेंगे और आपको हर काम में सफलता अवश्य ही मिलेगी।

Also Read: 10 ways to Incorporate Vastu in Your Home